Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है नेपाल

 

 


नेपाल के पोखरा सहित पूर्वाचल नेपाल के कई पहाड़ी वादियाें में हिन्दी फिल्म शुटिंग के लोकेशन हन्टींग के लिए बिराटनगर पहूँचे बालिउड के नये एक्सन हिरो के रूप में उभर रहे नफे खान से हिमालिनी के सलाहकार वरूण मिश्रा ने बातचीत की । प्रस्तुत है उसका संपादित अंशः
० भारत में कई शुटिंग स्थल है फिर आपलोगो ने नेपाल को क्यों चुना ?

नफे खान
नफे खान

– नेपाल में कार्यरत एक्टीभ इन्टरनेशनल मीडिया की अध्यक्ष आभा अनुपमा जी से हमारे परिवारिक सम्बन्ध है । उनके कारण नेपाल घूमने का अवसर मिला । पोखरा सहित पूर्वाचल के कई जगह सुटिंग के लिए उपयुक्त जगह पाया जिसकी चर्चा डायरेक्टरो के बीच की जहां से असानी से शुटिंग की सहमति बन गयी ।
० कब से होगी शुटिंग और कौन सी फिल्म बनने जा रही है ?
– फरबरी से शुटिंग शुरू होगी । दो फिल्मों की शुटिंग की जाएगी । डायरेक्टर राजू सुब्रहमन्यम जो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म जख्मी दिल बना चुके हैं उनकी फिल्म बाजी और डायरेक्टर सन्तोष वर्मा की फिल्म शक की शुटिंग होनी है ।
० कौन कौन सी फिल्मों में आपने काम किया है ?
– मेरी पहली फिल्म थी ‘वलर््ड कप २०११’ जो २०१० में रिलीज हुआ था जिसमें हम धोनी का किरदार निभाये थे । उसके बाद ‘मूम्बई शूटर’ २०१२ में रिलीज हुआ । गौ हत्या पर ‘अहिंसा’ में हीरो का किरदार निभाया । २०१६ में ‘भाग कहाँ तक भागेगा’ एक्सन फिल्म में काम किया हूँ । इसके अलावा कई मराठी फिल्म में काम किया हूँ ।
० आनेवाली फिल्म का नाम बतायेंगे ?
– तेरी फितरत तीन माह के अन्दर रिलीज होगी । ‘पूआइजन’ ‘धमाल पे धमाल’ ‘अनफ्रेन्ड’ ‘एहसास’ आनेवाली फिल्म है ।
० अपने बारे में कुछ बतायेगे कहाँ से कैरियर की शुरूआत हुई ?
– मै भोपाल से हूँ । मैने बीकॉम किया है । भोपाल में ही स्टेज प्रोग्राम करता था । बाँडी बिल्डिंग भी किया हूँ । मुझे भी इंडिया जूनियर का खिताब मिला है । २००५ में एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिए मुम्बई आया । जहाँ मैने यात्री ग्रुप थिएटर ज्वाइन किया । वहाँ से मैने एक्टिंग सीखी । मोडलिंग भी किया ।
० और बताए कुछ ?
– एक सुपरहीट फिल्म की तमन्ना है । फिल्म तो कई किये लेकिन बजार में धमाल मचे वैसे फिल्म का इन्तजार है । आशा है आनेवाली फिल्म तहलका मचायेगी ।
० आपका रोल मोडल कौन है जिसका आप हमेशा फलो करते है ?
– दिलीप कुमार का प्रशंसक हूँ । अमिर खान, सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार की एक्टिग अच्छी लगती है जिनके फिल्म को देखकर अध्य्यन करता हूँ ।
० नेपाल कैसा लगा ?
– नेपाल बहुत अच्छा लगा, साफ सुन्दर पहाड़ो से घिरा, हरियाली शांत और यहाँ के लोग भी अच्छे है मिलनसार, सहयोगी ।
० बताये नये शहर से फिल्म इन्डस्ट्री मुम्बई तक का सफर का अनुभव ?
– सफर बहुत अच्छा रहा । उतार चढ़ाव रहे इन ड(ज्ञण् सालो में करियर में परन्तु जब खुद को कमजोर महशुस करता था तो अपने नीचे वालो को देखता जो साथ चले थे फिर खुद की आज की पोजीशन देखता हूँ तो सकुन मिलता है और हिम्मत बढ़ती है । मै इन ज्ञण् सालो में १० हिन्दी फिल्म लीड रोड में किया है जिसमें चार रिलीज हो चूकी है । ६ फिल्मे रिलीज होना बाकी है ।
० अंत में कुछ कहना चाहेगें ?
– मेरे प्रेस कन्फ्ररेन्स और फिर मुलाकात करने आये इसके लिए सम्पूर्ण हिमालिनी परिवार सहित व्यक्तिगत आपके प्रति आभार ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *