Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चावल खाने की आदत के वजह से नेपाली परनिर्भर बनता गया हैं : नेपाल राष्ट्र बैंक

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अप्रील ।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने कहा है कि नेपालियों की चावल खाने की आदत की वजह से नेपाल दिन ब दिन परनिर्भर बनता गया है ।
नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा सार्वजनिक किए गए चालु आर्थिक वर्ष के आठ महिने के तथ्याङ्क के मुताबिक गत फागुन मासान्त तक में मात्र १६ अरब २१ करोड रुपए के चावल का आयात भारत से हुआ है, जबकि पिछले साल इतनी ही अवधि में १३ अरब ४३ करोड रुपए का चावल आयात हुआ था । इसके अलावा फल–पूल, सब्जी, दलहन–तिलहन लगायत का भी बड़े पैमाने पर आयात हुआ है ।
बैंक के अनुसार इस अवधि में सामानों के आयात के लिए छह खरब २८ अरब रुपए नेपाल से बाहर जा चुके हैं, जबकि निर्यात से सिर्पm ४८ अरब रुपए ही देश को प्राप्त हो सके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *