Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेमेस्टर प्रणाली के बाद से स्नातकोत्तर विभागों में और कैम्पस में छात्रों की निरन्तर कमी

 

१३ वैशाख, काठमाडौं ।tu

त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बडे कहे जाने वाले आंगिक कैम्पसों में विभिन्न विषयों में १० से भी कम छात्र प्रवेश परीक्षा में सहभागी हुए हैं। स्नातकोत्तर तह में १० से भी कम कम विद्यार्थी वाले कैमपस में त्रिवि ने इस वर्ष से पाबन्दी लगाई है ।

इस वर्ष से उपत्यका के सभी कैम्पस में स्नातकोत्तर स्तर में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद से छात्रों की संख्या में निरन्तर कमी आती जा रही है । कतिपय केन्द्रीय विभाग में एकदम न्यून विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी है । त्रिवि मानविकी तथा सामाजिक शास्त्र संकाय के डिन शिवलाल भुसाल ने कहा है कि दस से कम छात्र वाले कैम्पस के छात्रों को अन्यत्र ले जाया जाएगा ।
त्रिवि के मानविकी तथा सामाजिक शास्त्र संकाय के डिन कार्यालय द्वारा गत शुक्रबार लिए प्रवेश परीक्षा में केन्द्रीय विभाग और कुछ बडे क्याम्पस के विषयों में छात्रों की कमी हो रही है । नेपाली, मानवशास्त्र, जनसंख्या और अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है । त्रिवि मानविकी तथा सामाजिक शास्त्र संकाय के सहायक डिन प्रा.डा.राजकुमार पोखरेल ने कहा है कि ले १० से कम विद्यार्थी वाले विषय के सन्दर्भ में क्या किया जाएगा इसका निर्णय कुछ दिनों में लिया जाएगा ।

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

प्रवेश परीक्षा में छात्रों की स्थिति

नेपाली
सरस्वती क्याम्पस १ विद्यार्थी
त्रिचन्द्र क्याम्पस २ विद्यार्थी
पाटन क्याम्पस ३ विद्यार्थी
भक्तपुर क्याम्पस ६ विद्यार्थी

जनसंख्या
पाटन क्याम्पस ३ विद्यार्थी
रत्न राज्य क्याम्पस ६ विद्यार्थी

मानवशास्त्र
पद्मकन्या क्याम्पस ३ विद्यार्थी

अंग्रेजी
सरस्वती क्याम्पस ५ विद्यार्थी

केन्द्रीय विभागों में
इतिहास ३ विद्यार्थी
हिन्दी ४ विद्यार्थी
संस्कृत ७ विद्यार्थी
आज के नया पत्रिका में प्रकाशित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com