Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं 2019 के पीएम पद का दावेदार नहीं : नीतीशकुमार (बिहार के मुख्यमंत्री )

 

*_रिपोर्ट~मधुरेश प्रियदर्शी_*

*पटना.बिहार*– बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोक संवाद कार्यक्रम में आज सोमवार को कहा कि मैं 2019 के पीएम पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी पार्टी छोटी है। मुझ पर इसको लेकर रोज निशाना साधा जाता है। जिसमें क्षमता होगी वह पीएम बनेगा।

nitis kumar*राष्ट्रपति चुनाव पर समहति बनाएं केंद्र……*

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्र सरकार को सहमति बनानी चाहिए। अगर प्रणब मुखर्जी को दोबारा बना दिया जाए तो यह अच्छी बात है। यह तो केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। ईवीएम के बारे में सीएम ने कहा कि आशंका हैं तो लोगों को जागरूक करना चाहिए। मैंने भी वोट दिया था जिसको वोट दिया था उसका ही पर्ची मिला था।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति रवि लामिछाने आज से पाँच दिवसीय भारत दौरे पर

*भाजपा के आरोप का लालू दे रहे जवाब……*

सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद
पर भाजपा या सुशील मोदी द्वारा लगाया गए आरोप पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। लालू प्रसाद खुद उसका अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं। भाजपा के पास अगर सबूत है तो वह कानून का सहारा लें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *