Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल अाैर पाकिस्तान सहित 88 देशाें के छात्राें ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अावेदन दिया

 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव के बीच पाकिस्तान के छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन के इच्छुक हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि पाकिस्तान सहित 88 देशों के 3789 छात्रों ने स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन किया है। पाकिस्तान से चार छात्रों के आवेदन आए हैं। वहीं नेपाल से 789 छात्राे‌ ने अावेदन दिया है ।

व्यक्तिगत रूप से 2735 छात्रों और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के माध्यम से 1054 छात्रों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक 790 आवेदन अफगानिस्तान से आए हैं। अमेरिका, रूस, यमन, मॉरीशस सहित अन्य देशों से भी आवेदन आए हैं।

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भारतीय धर्म, दर्शन, संगीत के अलावा हिन्दी और इतिहास की तरफ विदेशी छात्रों का रुझान रहता है। कंबोडिया और चीन ही नहीं जापान, कोरिया और ईरान से भी आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है।

दक्षिण एशिया के छात्रों की पहली पसंद

दिल्ली विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया के देशों के छात्र बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। भारत से नजदीक होने और सांस्कृतिक समानता के अलावा सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डीयू उनकी पहली पसंद है।

यह भी पढें   एमाले उपमहासचिव योगेश भट्टराई ने दी सभापति थापा को शुभकामनाएं

अमेरिका और इंग्लैंड के छात्र भी लेना चाहते हैं दाखिला

एशिया, अफ्रीका ही नहीं अमेरिका और इंग्लैंड के छात्रों ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन किया है। अमेरिका से 75, इंग्लैंड से 26 और कनाडा से 23 छात्रों ने आवेदन किया है। कोरिया से 40, वियतनाम से 44, इजिप्ट से 48, इथोपिया से 48, तुर्कमेनिस्तान से 22 व यमन से 44 छात्रों के आवेदन आए हैं।

आवेदन करने वाले विदेशी छात्रों की संख्या

  • अफगानिस्तान- 790
  • नेपाल- 789
  • बांग्लादेश- 158
  • श्रीलंका- 77
  • मॉरीशस – 42
  • साभार दैनिक जागरण
यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com