Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय बल्लेबाजों का धमाका, पाक पर भारत की शानदार जीत

 

जेठ २२

चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान की बीच खेला गया। इस मैच को भारत ने 124 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48 ओवर में 3 विकेट पर 319 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक फिर से पाकिस्तान को जीत के लिए 48 ओवर में 324 रन का लक्ष्य मिला। इसके बात फिर से बारिश की वजह से पाकिस्तान को जीत के लिए 41 ओवर में 289 रन का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य का पीछा पाकिस्तान की टीम नहीं कर पाई और 33.4 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन ही बना पाई। पैर में लगी चोट की वजह से बहाव रियाज बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन के तौर पर गिरा। वो 68 रन बनाकर आउट हो गए। 18 साल के शादाब की गेंद पर अजहर अली ने धवन का कैच पकड़ा। काफी खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने पहले ही मैच में गजब की वापसी की और शानदार 91 रन बनाए। हालांकि वो अपने शतक से चूक गए लेकिन वो भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत देने में कामयाब रहे। रोहित रन आउट हो गए। युवी ने 32 गेंदों पर 53 रन की तूफानी पारी खेली और वो हसन अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। विराट कोहली ने 68 गेंदों पर 81 रन की नाबाद पारी खेली जबिक हार्दिक पांड्या भी 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिए।

मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान का पहला विकेट अहमद शहजाद के तौर पर गिरा। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने 12 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पाकिस्तान के सबसे धुरंधर बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ फ्लॉप रहे। आजम को उमेश यादव ने 8 रन पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवा दिया। रवींद्र जडेजा ने अजहर अली को हार्दिक पांडया के हाथों बाउंड्री पर कैच पकड़वा कर पवैलियन वापिस भेजा। अजहर अली ने 65 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। शोएब मलिक 15 रन बनाकर रन आउट हुए। मो. हफीज ने 33 रन बनाए और उनका शिकार रवींद्र जडेजा ने किया। हफीज का कैच भुवनेश्वर कुमार ने किया। इमाद वसीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या की गेंद पर केदार जाधव ने उनका कैच पकड़ा। कप्तान सरफराज अहमद 15 रन बनाकर आउट हो गए। मो. आमिर 9 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हसन अली को उमेश यादव ने शून्य पर आउट कर दिया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने दो-दो जबकि भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *