Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीती रात महाराष्ट्र अाैर दिल्ली में भूकम्प के तेज झटके

 

मुंबई, एएनआई।

जेठ २१

महाराष्‍ट्र के कोयना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:44 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र महाराष्‍ट्र का कोयना डैम बताया जा रहा है। पुणे, कोल्‍हापुर समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शुक्रवार सुबह दिल्‍ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत

दिल्‍ली-एनसीआर में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उस समय किसी तरह के जानमाल को नुकसान नहीं आया था। कोयना में आए भूकंप में भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप आने के बाद लोग अपने घर से बाहर आ गए। पिछले महीने भी कोयना क्षेत्र में बेहद हल्‍के झटके महसूस किए गए थे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com