Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

30 विकासशील देशों में चीन को पछाड़ भारत शीर्ष पर पहुंचा

 

७जून

नई दिल्ली (पीटीआई)। व्यापार सुगमता के पैमाने पर 30 विकासशील देशों में चीन को पछाड़ भारत शीर्ष पर पहुंच गया है। एक अध्ययन में यह बात कही गई है। इसमें प्रमुख कारकों के रूप में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था, एफडीआइ नियमों में नरमी और खपत के बढ़ने का उल्लेख किया गया है। 2017 ग्लोबल रिटेल डेवलपमेंट इंडेक्स (जीआरडीआइ) ने 16वें संस्करण में दुनियाभर में खुदरा निवेश के लिए टॉप 30 विकासशील देशों की रैंकिंग की है। इसमें 25 मैक्रोइकोनॉमिक और रिटेल-विशेष वैरिएबल का विश्लेषण किया गया है।

रिपोर्ट का शीर्षक है-‘द एज ऑफ फोकस’। जीआरडीआइ ने चीन को दूसरे पायदान पर रखा है। धीमी आर्थिक वृद्धि के बावजूद बाजार के आकार और रिटेल में निरंतर विकास के कारण अब भी खुदरा निवेश के लिए चीन सबसे आकर्षक बाजारों में से एक है। मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म एटी केर्नी के अनुसार, यह अध्ययन अपने में खास है। इसमें न केवल उन बाजारों की पहचान की गई है जो आज सबसे ज्यादा आकर्षक हैं, बल्कि उनकी भी जो भविष्य में अवसर प्रदान कर सकते हैं। भारत का खुदरा क्षेत्र 20 फीसद की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। बीते साल कुल बिक्री का आंकड़ा 1000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है। 2020 तक इस क्षेत्र का आकार बढ़कर दोगुना हो जाने की संभावना है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ता मध्य वर्ग पूरे देश में खपत को प्रोत्साहित कर रहा है।

20 फीसद की वार्षिक दर से बढ़ रहा भारत का खुदरा क्षेत्र

विश्व बैंक ने इस साल भारत की आर्थिक विकास दर 7.2 फीसद रहने का अनुमान जताया है। 2016 में यह 6.8 फीसद रही। उसके मुताबिक, नोटबंदी के अस्थायी प्रतिकूल प्रभाव से उबरकर भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। फिलहाल विश्व बैंक ने जनवरी के अनुमानों की तुलना में भारत के विकास के आंकड़ों में 0.4 फीसद का संशोधन किया है। बावजूद इसके भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स में भारत की विकास दर 2018 में 7.5 फीसद और 2019 में 7.7 फीसद रहने की भविष्यवाणी की है। जनवरी 2017 के अनुमान की तुलना में दोनों वर्षो में 0.3 फीसद और 0.1 फीसद की कटौती की गई है। 2017 के लिए चीन की ग्रोथ अपरिवर्तित 6.5 फीसद रखी गई है। 2018 और 2019 में इसके 6.3 फीसद रहने का अनुमान है।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *