Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट ने बताया उनके लिए कितनी खास है अनुष्का शर्मा की मौजूदगी

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ जून ।
विराट कोहली ने पहली बार अनुष्का के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है । खास बात यह है कि उन्होंने यह बताने की कोशिश की अनुष्का शर्मा की उनके साथ मौजूदगी कितनी अहमियत रखती है । हाल में ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ मौकों का जिक्र किया जब अनुष्का की मौजूदगी में उन्हें जिम्मेदारियां मिलीं । बता दें कि अनुष्का के साथ विराट कई मौकों पर देखे गए हैं, पर दोनों ने मीडिया में खुलकर अपने रिश्तों के बारे में कम ही बयानबाजी की है ।

 

अनुष्का को विराट ने बताया लकी चार्म

यही नहीं विराट ने अनुष्का को लकी चार्म भी करार दिया है । इसके लिए उन्होंने कुछ मौकों का जिक्र भी किया । कोहली ने कहा कि जब मोहाली में थे । उस वक्त टेस्ट सीरीज चल रही थी । तब अनुष्का उनके साथ थी । उन्होंने कहा कि जब मोहाली में मेरे पास फोन आया और उन्होंने (बीसीसीआई) ने कैप्टन बनाए जाने के बारे में जानकारी दी तो मैंने ये बात अनुष्का को बताया, वो बहुत खुश हुईं ।

उस वक्त मेरी आखों के सामने एक मिनट का फ्लैश बैक गुजरा । मुझे याद आया कि कैसे मैं एक एकेडेमी में खेलता था, आज यहां तक का सफर तय किया । उस समय मैं बहुत ही इमोशनल हो गया था । क्योंकि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी लाइफ में ये दिन कभी आएगा और मैं उसके साथ शेयर करूंगा । कोहली ने बताया कि जब मुझे टेस्ट कैप्टन बनाए जाने का ऐलान किया गया था तो उस वक्त भी वह (अनुष्का) मेलबर्न में मेरे साथ थीं । अब तक जब भी मेरे साथ कुछ अच्छा हुआ है, वो हमेशा मेरे साथ होती हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *