Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

शुद्ध और अच्छी हिन्दी कैसे लिखें ?

 

वाक्यगत अशुद्धियां
वाक्य, भाषा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है । अतः लिखने या बोलने के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा जो कुछ लिखा या कहा जाए, वह बिल्कुल स्पष्ट, सार्थक औरयाकरण की दृष्टि से शुद्ध हो । वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए । लिंग, वचन, कारक, चिह्न, समास, संधि, विशेषणों का उचित स्थानों पर प्रयोग अपेक्षित है ।
यहां हम कुछ उदाहरणों कीयाख्या कर आपको अशुद्धियों की तरफ ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं–
० वह सकुशलपूर्वक रहा है ।
व्याख्या– यहां ‘स’ और ‘पूर्वक’ एक ही अर्थ के बोधक हैं । इस वाक्य में पुनरावृत्ति हुई है । या तो ‘सकुशल’ का प्रयोग होना चाहिए या फिर ‘कुशलपूर्वक’ ।
० लिलानाथ रविवार के दिन आएगा ।
व्याख्या– इस वाक्य में ‘वार’ और ‘दिन’ दो शब्द जो एक ही अर्थ के वाचक हैं । शुद्ध रूप होगा लिलानाथ रविवार को आएगा । या, लिलानाथ रवि के दिन आएगा ।
० शिक्षक ने प्रश्न पूछा था ।
व्याख्या– ‘प्रश्न’ के साथ ‘करना’ क्रिया का प्रयोग होता है, न कि पूछना । यहां ‘प्रश्न’ किया था’ होना चाहिए ।
० राजनारायण ने कहा, ‘आप कहां जा रहे हैं ?’
व्याख्या– इस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धता है । ‘कहा’ की जगह पर ‘पूछा’ का प्रयोग सही होगा ।
० वह सचमुच में बीमार है ।
व्याख्या– इस वाक्य में ‘सचमुच’ के साथ ‘में’ का गलत प्रयोग है, क्योंकि ‘सचमुच’ का शाब्दिक अर्थ है– सच में । इसलिए या तो ‘सच में’ लिखा जाना चाहिए या सिर्फ ‘सचमुच’ ।
० दुर्गा के अनेकों नाम हैं ।
व्याख्या– इस वाक्य में वचन संबंधी अशुद्धि है । ‘अनेक’ स्वयं बहुवचन है । अतः अनेकों का प्रयोग निरर्थक है ।
० मां ने कही है ।
व्याख्या– इस वाक्य में कर्ता चिह्न युक्त और कर्म लुप्त है । ऐसी स्थिति में क्रिया पुरुष एक वचन होना चाहिए—माँ ने कहा ।
० मैंने रोटी को खाया ।
व्याख्या– इस वाक्य में ‘को’ का प्रयोग निरर्थक है । ‘को’ के हट जाने पर क्रिया का रूप कर्म के अनुसार होगा– मैंने रोटी खायी ।
० वह, तुम और हम साथ चलेंगे ।
व्याख्या– यहां (२३१) फॉर्मूला अपनाना चाहिए यानी पहले मध्यम पुरुष, फिर अन्य पुरुष और अंत में उत्तम पुरुष तुम, वह और हम साथ चलेंगे ।
० क्लिनिक प्लस ने उनके बालों का सौंदर्यता बढ़ा दी है ।
व्याख्या– ‘सौंदर्य’ या ‘सुन्दरता’ दोनों भाववाचक है । सौन्दर्य का प्रयोग पुंल्लिंग में और ‘सुन्दरता’ का प्रयोग स्त्रीलिंग में होता है । अतः वाक्य होना चाहिए– क्लिनिक प्लस ने उनके बालों का सौंदर्य बढ़ा दिया है । या, क्लिनिक प्लस ने उनके बालों की सुन्दरता बढ़ा दी है ।
० नेपाल की वर्तमान मौजूदा राजनैतिक स्थिति खराब है ।
व्याख्या– इस वाक्य में वर्तमान और ‘मौजूदा’ दोनों एक ही अर्थ के वाचक होने के कारण वाक्य को अशुद्ध कर रहे हैं । इसलिए वाक्य का रूप होना चाहिए–
देश की वर्तमान राजनैतिक स्थिति खराब है । या, देश की मौजूदा राजनैतिक स्थिति खराब है ।
० छात्रों ने रेक्टर को एक फूलों की माला पहनाई ।
व्याख्या– यहां पदक्रम संबंधी अशुद्धि है । ‘माला’ एक फूल की नहीं होती और ‘एक फूलों की माला’ ऐसे भी गलत है । यहां होना चाहिए– फूलों की एक माला ।
प्रस्तुतिः विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com