Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपके कान से पता चल सकता है कि आप हैं डायबिटीज के शिकार होने बाले है या नहीं

 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कान में होने वाले कुछ बदलावों से शरीर के अंदर चल रही कुछ बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है।

कान के बारे में अगर बात की जाए तो कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह सिर्फ सुनने में मदद करने वाला एक अंग है और इसीलिए अधिकांश लोग कान पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देते हैं। आपको बता दें कि कान हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है और अगर आप बारीकी से इस पर ध्यान दें तो यह आपके स्वास्थ्य के बारे में भी कई बातें बता सकता है।

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

डायबिटीज

अगर कुछ समय से आपको ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है तो इसे अनदेखा न करें। ठीक से सुनाई ना देना डायबिटीज का भी लक्षण हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है जिस वजह से कान तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंचता और उसकी कार्यक्षमता में कमी आने लगती है। इसलिए कम सुनाई देने पर अपने कान और डायबिटीज दोनों का चेकअप करवाएं।

मुंह में दिक्कतें

आपको शायद यह पता न हो कि कई बार जब आपके कान में दर्द होता है तो वो मुंह में हुई किसी दिक्कत के कारण ही होता है। जैसे कि अगर आपके जबड़ों में दर्द है या कोई दिक्कत है तो इस वजह से भी आपके कानों में दर्द हो सकता है। जबड़ों का आखिरी सिरा जिस हड्डी से जुड़ा होता है वो कानों के ठीक नीचे स्थित होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com