Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गलत आदतों के कारण पीरियड के दौरान बढ़ जाता है दर्द

mensuration-women
 

पीरियड के दिनों में महिलाओं को सिर्फ दर्द ही नहीं झेलना पड़ता है बल्कि इसके साथ पेट फूलना, थकान होना, पीठ में दर्द, मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी होती हैं जिस वजह से महिलायें परेशान हो जाती हैं।mensuration-women

हालांकि इन दिनों में आपकी कुछ आदतें भी दर्द और परेशानियों को और बढ़ा देती हैं।

अच्छी नींद न लेना : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पीरियड के दौरान अगर आप ठीक से सो नहीं रही हैं तो इससे आपका पीरियड और लम्बा भी खिंच सकता है। इसके अलावा भरपूर नींद ना लेने के कारण शरीर थका हुआ रहता है जिस वजह से दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए पीरियड के दौरान भरपूर नींद लें।
अल्कोहल का सेवन : अल्कोहल के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है साथ ही इससे मैग्नीशियम लेवल भी काफी कम हो जाता है। अगर आप पीरियड के दौरान भी शराब पीती हैं तो जान लें कि सिरदर्द, हैंगओवर और मूड स्विंग जैसी समस्याएं और बढ़ जायेंगी।

यह भी पढें   बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

नमक का सेवन : पीरियड के 3-4 दिनों में जितना हो सके कम से कम नमक का सेवन करें। खासतौर पर तब जब आप पेट फूलने जैसी समस्या से पीड़ित हों। नमक की वजह से पेट फूलने की समस्या और बढ़ जाती है इसकी बजाय अधिक से अधिक मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com