Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें इस खतरानाक विमारीको, चुटकी में माइग्रेन से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ जुलाई ।
आजकल के दौर में बढ़ रही बीमारियों में माइग्रेन भी एक है। यह बीमारी भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान, तनाव भरे जीवन और पोषक तत्वों की कमी के चलते तेजी से बढ़ रही है। माइग्रेन का दर्द सिर के एक तरफ के हिस्से से शुरू होता है और उसके बाद पूरे सिर में फैल जाता है। कभी–कभी यह लगभग चार घंटे से लेकर ठद्द घंटे तक बना रहता है। पहले के समय में यह सिर्फ उम्रदराज लोगों में देखा जाता था लेकिन अब यह किसी भी आयु वर्ग में हो रहा है। हालांकि जिन लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, संक्रमण और शरीर में विषैले तत्वों का जमाव और तनाव जैसी समस्याएं होती हैं उनके माइग्रेन से ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

माइग्रेन के लक्षण

  • नींद की कमी माइग्रेन का एक बड़ा लक्षण है।
  • अगर भावनाओं में परिवर्तन आने लगे तो समझ लें आप माइग्रेन के रोगी हैं।
  • साइनस की शुरुआत माइग्रेन की शरुआत का लक्षण है।
  • माइग्रेन में आंखों से पानी निकलना आम बात है।
  • माइग्रेन में ज्यादा चा‘कलेट खाने का मन होता है।
  • सिर के एक ओर तेजी से दर्द होना माइग्रेन का लक्षण है।
  • माइग्रेन के कारण आंखों में दर्द होता है।
  • हाथ–पैरों में दर्द होना माइग्रेन का शरुआती लक्षण है।
  • माइग्रेन में बार–बार पेशाब आती है।

माइग्रेन के मरीज हैं तो अपनाएं ये उपाय

  • माइग्रेन होने पर नियमित रुप से, डाँक्टर द्वारा बताई गई दवाएं लेनी चाहिये।
  • योग, मेडिटेशन और मार्निंग वाँल्क, खासकर नियमित रुप से व्यायाम करें।
  • बदलते मौसमें अपना ध्यान रखें।
  • घर से बाहर निकलते वक्त छाते का प्रयोग करें। ऐसा इसलिए ताकि सूरज की सीधी रौशनी आप पर ना पड़ें।
  • अनियमित भोजन को पूरी तरह नजरअंदाज करें। समय पर भोजन करें।
  • बर्फ या ठंडे पानी की पट्टी सिर पर रखें। इससे जो रक्त धमनियां फैल गयी हैं, वे फिर से अपनी पूर्व स्थिति पर वापस आ जायेगी।
  • सिर पर मेहंदी का लेप लगायें। इससे बहुत आराम मिलता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों और वजिटेबल जूस जैसे गाजर, पालक, खीरा, मौसमी फल व सब्जियां खायें।
  • सिर दर्द शुरू होते ही जीभ की नोक पर एक चुटकी नमक रख लें आधा मिनट बाद पानी पी लें सिर दर्द गायब हो जायगा।
यह भी पढें   राष्ट्रीय खेलकूद परिषद ने छुम्बी लामा को वापस बुलाया

माइग्रेन में क्या ना करें

  • माइग्रेन होने पर अपनी आंखों पर ज्यादा जोर ना डालें।
  • माइग्रेन हो तो तेज रोशनी एवं तेज शोर से दूर रहें।
  • माइग्रेन होने पर धूप में या फिर ठंडक में घर से बाहर न निकलें।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। दिन भर में कम से कम ९ से १० गिलास पानी जरूर पिएं।
  • कुछ समय के अंतराल पर नियमित रूप से थोड़ा–थोड़ा भोजन करे। एक बार में पेट भर न खाएं।
  • अगर आपको खाद्य पदार्थो से एलर्जी के कारण माइग्रेन हो, तो उन फलों–सब्जियों और अनाज से परहेज करें।
  • माइग्रेन पेशेंट कभी भी व्रत ना करें, और ना ही ऐसा भोजन करें जिसमें वसा हो।
  • दबाव या स्ट्रेस से दूर रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed