Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जय मिथिला जय मिथिला जय मिथिला

 

डा‍ श्वेता दीप्ति

जय मिथिला जय मिथिला जय मिथिला
हे जगत जननी माँ तुझे प्रणाम, हे जनक नन्दिनी तुझे प्रणाम ।
भले हैं या हम बुरे हैं माँ, पर हैं हम तेरी ही संतान
हे जगत ….
तुम करुणा की सागर हो माँ, तुमसे ही सीखा धैर्य वरण ।
हम कहीं रहें हम कहीं बसे, आश्रय हम सबका तेरा चरण ।
हे जगत ….
आशा हो तुम विश्वास हो तुम, तुम ही हो हम सबका सम्मान
अँधियारा जब जब छाए माँ, तुम राह दिखाना, करना कल्याण ।
हे जगत…
हर युग में रावण पैदा हुआ, हर युग में सीता हरण हुआ
हर बार बुराई का सर्वनाश हुअा, जब तुमने काली रूप धरा ।
हे जगत …
तू सौम्यरूप, है शक्तिरूप, है हम सबकी तू मातृस्वरूप
हम नमित हैं चरणों में तेरी, स्वीकार कर हमारा भावपुष्प ।
हे जगत..

यह भी पढें   राममंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंगल सामग्री भेजी गई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com