Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साली अाधी घरवाली जी हाँ गरीबी से जूझता जिम्बाबे साली के जन्मदिन पर 40 लाख खर्च

 

हरारे, 24 जुलाइ

अपनी गरीबी से बदहाल है जिम्बाबे अाैर वहाँ के राष्ट्रपति ने अपनी साली के जन्मदिन पर चालीस लाख लुटा दिए ।

गरीबी से जूझ रहे जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे ने अपनी साली जूनियर गम्बोचुमा के जन्मदिन पर 60 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपये) उड़ा दिए। उन्होंने यह फिजूलखर्ची ऐसे समय की जब उनका देश नकदी की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, 93 वर्षीय मुगाबे और उनकी पत्नी ग्रेस ने गम्बोचुमा को उपहार के रूप में यह धनराशि दी। जबकि उनके बच्चों ने भी जन्मदिन पर उन्हें 10 हजार डॉलर (करीब साढ़े छह लाख रुपये) दिए। गम्बोचुमा को यह उपहार देश के प्रथम परिवार के बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका के लिए दिया गया। पूर्वोत्तर हरारे के शामवा में मुगाबे के फार्महाउस में रविवार को ग्रेस का 52वां और उनकी बड़ी बहन गम्बोचुमा का 60वां जन्मदिन मनाया गया।

यह भी पढें   माँ चंद्रघंटा : साहस, शांति और शक्ति की आराधना : श्वेता दीप्ति

गौरतलब है कि पिछले एक दशक से जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था बहुत खराब है। कई बैंकों को नकदी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसलिए लोगों को एटीएम से एक दिन में 20 डॉलर से अधिक की निकासी की इजाजत नहीं है। इसके लिए भी उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com