Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावन का चौथा सोमवार : गाड़ी और घर का सपना होगा पूरा, करें ये उपाय

 


हिमालिनी डेस्क
काठमाांडू, ३१ जुलाई ।
आज सावन का चौथा सोमवार है। आज सावन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी भी है। आज के दिन दुर्गा अष्टमी भी मनाई जाती है। इसलिए ये सोमवार बेहद शुभ और असाधारण माना जा रहा है।

आज अगर भक्त भगवान शंकर के साथ मां गौरी की पूजा करें तो उन पर असीम कृपा बरस सकती है। इस दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर २ः२९ तक शुभ नाम का विशिष्ट योग बन रहा है। इसके बाद २ः३० बजे से शुक्ल नाम का खास योग भी बन रहा है। जो पूजा पाठ अनुष्ठान के लिए खास माना जाता है। सुबह ९ः ४६ मिनट तक शेर की भांति शक्तिशाली बव नाम का करण रहेगा। इसके बाद चीते के समान शक्तिशाली बाल्व नाम का करण रहेगा। ये दोनों करण विजय के सूचक हैं।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने का भारत में भव्य स्वागत

 

इस विशिष्ट पर्व पर शिव और शक्ति का खास पूजन करने से शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है तथा गाड़ी बंगले की इच्छा भी पूरी हो सकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चन्द्रमा कुण्डली के चौथे भाव का प्रतिनिधित्व करता है। चौथा भाव गाड़ी बंगले और माता का प्रतीक माना जाता है। जिस किसी व्यक्ति की कुण्डली में चौथा भाव कमजोर है या बलहीन है, उन लोगों को विशेष पूजन से शीघ्र अति शीघ्र गाड़ी बंगले की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढें   पिपरौन से जटही तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मधुबनी के डी.एम.ने पहल की

 

पूजन विधि

सावन के चौथे सोमवार को सफेद शिवलिंग की पूजा करें। साथ ही गौरी और चन्द्रमा का पूजन भी करें। सबसे पहले शिवलिंग और गौरी को जल अर्पित करें। दूध में शहद मिलाकर शिव और गौरी का अभिषेक करें। शिवलिंग पर बिल्व पत्र और गौरी पर सफेद रंग के फूल अर्पित करें। फिर शिवलिंग पर चंदन से त्रिपुण्ड बनाएं। देवी गौरी पर चंदन से लेप लगाएं। दूध से बना कोई भी मिष्ठान शिव और गौरी को अर्पित करके बांट दें। तथा इस मंत्र का जाप करें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

मंत्रस् ह्रीं गौरीशंकराय नमः ह्रीं।।

 

इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चांदी का एक चौकोर टुकड़ा गौरी और शिवलिंग पर स्पर्श करवाकर किसी पारदर्शी कांच की बोतल में डालकर गंगा जल भरकर घर की उत्तर पश्चिम दिशा में छिपा कर रख दें। अगले सावन तक आपके बंगले व गाड़ी की इच्छा जरूर पूरी होगी।एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *