Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अातंकवादी हमले में २९ की माैत

 

काबुल, 2 अगस्त

अफगानिस्तान के हेरात में मंगलवार रात आत्मघाती हमलावरों ने शिया समुदाय की मस्जिद में खुद को उड़ा दिया। इस विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हमला ईरान के बॉर्डर से सटे इलाके में हुआ है। ये हमला उस समय हुआ जब लोग बड़ी तादाद में नमाज के लिए जमा हुए थे।

मस्जिद पर हमले के बाद एक अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर रफीक शीरजाई ने कहा कि अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 63 घायल हुए हैं। प्रवक्ता के मुताबिक कुछ घायलों की हालत चिंताजनक है और मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।

यह भी पढें   ब्रिटिश गोरखा सैनिक: नागरिकता, योगदान और कानूनी न्याय का सवाल : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

हेरात के अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मस्जिद में लोग नमाज के लिए एकत्र हुए थे, तभी एक आत्मघाती हमलावर वहां घुस आया और खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता अब्दुलहई वलीजादा ने बताया कि आत्मघाती के अलावा वहां एक से अधिक हमलावर मौजूद थे। वे नमाजियों पर ग्रेनेड फेंक रहे थे। अभी किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमलों में इस साल अब तक 1,700 से अधिक नागरिकों की जान जा चुकी है। मालूम हो, अफगानिस्तान यूं तो , सीरिया या ईराक में आमतौर पर होने वाली सांप्रदायिक हिसा से मुक्त हो गया है।

यह भी पढें   ​​मधेस की बिटिया तोषानी यादव टर्की में करेंगी नेपाल का प्रतिनिधित्व

लेकिन इस्लामिक स्टेट की स्थानीय इकाई के कट्टरपंथी सुन्नी आतंकी पिछले एक साल में मुख्य रूप से यहां के शिया हजारा अल्पसंख्यकों पर बार-बार हमला करते रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com