Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डाँ केसी को माँगों को लेकर राज्यको गम्भिर होनें की जरुरत : मानव अधिकार समिति

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ अगस्त ।
व्यवस्थापिका संसद सामाजिक न्याय तथा मानव अधिकार समिति की आज की बैठक ने आमरण अनशनरत डॉ. गोविंद केसी की माँगों के संबंध में राज्य पक्ष को गंभीर होने को कहा ।

डॉ. केसी की माँगों के संबंध में विचार–विमर्श के लिए आज स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री को भी बुलाया गया था पर वे उपस्थित नहीं हुए । इस पर समिति के सभापति सुशील कुमार श्रेष्ठ ने कहा कि संबंधित विभागीय मंत्रियों का बैठक में न आना सार्वभौम संसद का अपमान है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

समिति द्वारा बुलाई गई बैठक में शिक्षा मंत्री गोपालमान श्रेष्ठ ने शिक्षा सचिव शांत बहादुर श्रेष्ठ को और स्वास्थ्य मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल ने प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. विनोद मान श्रेष्ठ को भेजा था ।

इसी सावन के २६ गते को होने वाली अगली बैठक में दोनों मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के लिए निर्देश दिया है । गौरतलब है कि डॉ. केसी पिछले १५ दिनों से अनशन पर हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com