Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी प्रचार प्रसार में रहे राजपा नेपाल के कार्यकर्ता की गाेली मारकर हत्या

 

मनोज बनैता, गौर, १२ सेपटेम्बर ।

 

चुनावी प्रचार प्रसार में रहे राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के एक कार्यकर्ता की बडी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है । चुनावी धौड धूप मे‌ं रहे १५ वर्षिय बलविर पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । बलविर पटेल रौतहट मौलापुर गाउँपालिका प्रमुख उम्मेदबार रविन्द्र कुमार पटेल का भतिजा है । स्थानीय सञ्चारकर्मी के अनुसार मृतक पटेल की हत्या गोली प्रहार से नही बल्की मारपीट होने की वजह से हुवा है । राजपा रौतहट के अनुसार प्रमुख उम्मेदबार रविन्द्र के भैया राजेन्द्र पटेल पुरा परिवारसहित चुनाव प्रचारप्रसार मे व्यस्त था। उसी क्रम मे उसका बेटा बलविर के उपर माओवादी कार्यकर्ताओ के हमला की वजह से पटेल की मौत हुई  है । राजपा ने मंगलबार शाम को एक विज्ञप्ती जारी करते हुवे कहा है कि मााओवादी कार्यकर्ताओ ने पटेल की हत्या की है । राजपा प्रवक्ता सन्तोष मेहता के द्धारा जारी की गई विज्ञप्ती मे घटना की छानविन सहित पीडित परिवार को क्षतिपुर्ति और दोषी को कडी कारवाही का माँग किया गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

फाेटाे अभिमन्यु पटेल के वाल से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *