Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर वोट देने के लिए क्यों नहीं गए ?

 

काठमांड, २ आश्वीन । दो नम्बर प्रदेश में स्थानीय जनप्रतिनिधि छनौट के लिए आज चुनाव हो रहा है । लाखों मतदाता वोट देने के लिए लाइन में खड़े हैं । इस निर्वाचन में राष्ट्रीय जनता पार्टी और इस पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति विशेष आकर्षण भी है । क्योंकि राजपा के कारण ही बारबार चुनाव स्थगित होते आया है । मधेश मुद्दा सम्बोधन तथा संविधान संशोधन सम्बन्धी मांग को लेकर राजपा ने आन्दोलन किया था । लेकिन आज वही राजपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर चुनाव में सहभागी नहीं हो रहे हैं । यह सुनकर बहुत लोगों को आश्चर्य लग सकता है, लेकिन यह बात सच है ।




Loading…



आइतबार तक राजपा अध्यक्ष ठाकुर गृह जिला सर्लाही में ही थे । वह सर्लाली जिला के मलंगवा नगरपालिका वार्ड नम्बर ८ के मतदाता हैं । लेकिन कल शाम में ही ठाकुर काठमांडू आ गए हैं । बताया गया है कि स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण ठाकुर काठमांडू वापस हुए हैं । स्मरणीय है, चुनाव प्रचार–प्रसार में भी ठाकुर ज्यादा सक्रिय नहीं थे । राजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि ठाकुर, विगत चुनाव में भी वोट देने के लिए सक्रिय नहीं हुए थे, इस बार भी वैसा ही हुआ है ।






About Author

यह भी पढें   वसंतपुर दरबार स्क्वायर से शुरू हुई इन्द्रजात्रा, इन्द्रध्वज स्थापित कर हुआ आठ दिवसीय पर्व का शुभारंभ
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com