Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में शीघ्र लागू होगी श्रम नीति : मोदी

 

मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट.पटना{बिहार}–बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही श्रम नीति लागू की जाएगी।

मोदी ने आज राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में शीघ्र ही श्रम नीति लागू
होगी। उन्होंने कहा कि श्रम करने वालों को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज और देश आगे नहीं बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि यह गलत सोच है कि दिमाग से काम करने वाले ज्यादा महत्वपूर्ण काम और हाथ से काम करने वाले अपेक्षाकृत कम महत्व के काम करते हैं। मोदी ने आगे कहा कि अमेरिका और यूरोप के देश विकसित इसलिए हो पाए क्योंकि उन्होंने मानव श्रम को सम्मान दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बिहार की भी अपनी एक श्रम नीति होगी। इस दिशा में चर्चा अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इच्छा है कि बिहार श्रम नीति को शीघ्र लागू कर दिया जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *