Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाहाबाद के करैली में धमाका, चार मरे, 15 घायल

 

Hindi BBC: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के करैली इलाके में एक बम धमाका हुआ है जिसमें चार लोग मारे गए हैं 15 अन्य घायल हैं.

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बीपी सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार लोग मारे गए हैं 15 घायल हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ बम कबाड़ के ढेर में था और वहां आसपास बच्चे खेल रहे थे जब ये धमाका हुआ.’’

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

सिंह का कहना था कि इस इलाके में बम बनाए जाते हैं और संभवत ये ऐसा ही कोई बम था.

बीपी सिंह, आईजी, यूपी

“इलाहाबाद के इस इलाके में बम बनाए जाते रहे हैं. ये कुटीर उद्योग जैसा है वहां पर.”

यह पूछे जाने पर कि इलाके में बम बनते रहने से उनका क्या अभिप्राय है तो उनका कहना था, ‘‘ इलाहाबाद के इस इलाके में बम बनाए जाते रहे हैं. ये कुटीर उद्योग जैसा है वहां पर.’’

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

जहां ये धमाका हुआ है वो भीड़भाड़ वाला इलाका है और धमाके का असर उन लोगों पर हुआ जो आसपास थे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज़ बहुत तेज थी और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है.

धमाके में बच्चों की भी मौत हुई है.

धमाके के बाद आग लग गई जिसे बुझाया जा रहा है.

सिंह का कहना था कि पुलिस की टीमें भेजी गई हैं और स्थिति पर काबू कर लिया गया है.

यह भी पढें   जहाँ शिव और बुद्ध मिलते हैं: काठमांडू घाटी की दिव्यता : डा.विधुप्रकाश कायस्थ

उन्होंने बताया कि मरने वालों में गरीब लोग हैं और वो बच्चे हैं जो कबाड़ के ढेर के पास खेल रहे थे.

उनका कहना था कि ये देसी बम है और ये खबरें गलत हैं कि उस इलाके में किसी ने बम फेंका है.

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *