Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतान्त्रिक गठबंधन को बहुमत लाने सो कोई नहीं रोक सकताः पशुपति शमशेर राणा

 

काठमांडू, २२ आश्वीन । राष्ट्रीय प्रजातान्त्र पार्टी (राप्रपा) प्रजातान्त्रिक के अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने कहा है कि आगामी निर्वाचन में लोकतान्त्रिक गठबंध के पक्ष में बहुमत आने वाला है और इस को रोकने की ताकत किसी के पास नहीं है । शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कहा है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘बृहत प्रजातान्त्रिक मोर्चा में आबद्ध ६ राजनीतिक दल लोकतन्त्र के लिए दिल से ही इकठ्ठा होकर चुनाव में सहभागी हो रहे हैं । अब इस गठबंधन को बहुमत लाने से रोकनेवाला कोई नहीं है ।’

यह भी पढें   पितृपक्ष सनातन परंपरा में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण व्यक्त करने का विशेष अवसर है


अध्यक्ष राणा ने यह भी कहा कि गठबंधन जल्द ही साझा न्यूनतम कार्यक्रम सार्वजनिक करने जा रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘हमारा गठबंधन किसी के विरुद्ध नहीं है । यह तो देश को समृद्ध, शक्तिशाली बनाने के लिए और स्थायी सरकार दिलाने के लिए है ।’ उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता के लिए लोकतान्त्रिक मोर्चा आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com