Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट अाैर अनुष्का के रिशेप्सन में पहुँचे प्रधानमंत्री माेदी अाैर दिया अाशीर्वाद

 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। वो यहां अपनी अगली पार्टी की तैयारी में लग गए हैं। विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को हुई पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। पार्टी शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद पीएम मोदी वेन्यू पर पहुंचे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। उन्होंने दोनों के परिवार के साथ फोटो खिंचवाई।लाल और सुनहरे रंग की बनारसी साड़ी में अनुष्का बेहद ही सुंदर लग रही थीं जबकि विराट ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। कोहली और अनुष्का की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। यह दोनों बुधवार को ही मोदी को रिसेप्शन का निमंत्रण देने पहुंचे थे। मोदी के अलावा यहां दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी पहुंचे।रिसेप्शन में लगभग 1000 के करीब मेहमान पहुंचे। इसमें विराट के प्रशंसक को भी निमंत्रण दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस सोफे पर यह जोड़ी बैठी थी वह लगभग पांच लाख रुपये कीमत का था। रिसेप्शन में 100 तरह के पकवान परोसे गए। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी मुंबई में दिखेगी क्योंकि 24 दिसंबर को आखिरी टी-20 के बाद सभी 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगे। 27 दिसंबर को विराट और अनुष्का पूरी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। हालांकि अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आ जाएंगी जिसके बाद अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी। दोनों की शादी 11 दिसंबर को इटली में हुई थी।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन, साल की सबसे चर्चित शादी को लेकर अभी भी गॉसिप जारी है। 11 दिसंबर को इटली में अपनी शादी रचाकर लौटे विराट-अनुष्का ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अनुष्का-विराट ने पीएम मोदी को रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी दिया। साथ ही पीएम को खूबसूरत तोहफा भी सौंपा गया। इन दोनों ने तोहफे में क्या दिया इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शाही थीम पर बेस्ड था। कार्ड पर गोल्ड और क्रीमी व्हाइट के बेजोड़ कलर के साथ न्योते की बात लिखी हुई थी। इसके साथ ही फूलों का एक शानदार डिजाइन भी इसमें बना हुआ था। कार्ड के साथ मिठाई और भरवे खजूर का एक डिब्बा भी दिया गया। 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com