पारिश्रमिक माँगने पर म्यादी प्रहरी काे प्रहरी द्वारा ही मिली माैत
जिला प्रहरी कार्यालय कालिकोट में निर्वाचन शान्तिपूर्ण रूप में सम्पन्न हाेने के बाद शुक्रबार सुबह म्यादी प्रहरी ने जब पारिश्रमिक कम पाने की बात लेकर कार्यालय पहुँचे ताे वहाँ उनकी बात नही सुनी गई ।
इतना ही नही उनपर लाठी चार्ज किया गया बात तब भी नही बनी ताे गाेली चलाई गई जिसमे
निर्वाचन सुरक्षा के लिए दाे महीना साथ ही काम करने वाले सान्नीत्रिवेणी गाउँपालिका के २१ वर्षीय विवेक ऐडी की माैत हाे गई । सर में गोली लगने के बाद वह जिल्ला प्रहरी कार्यालय के गेट में ही गिर गया । कई म्यादी पुलिस गम्भीर रुप से घायल भी हाे गए हैं ।



