Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिदानी दिवस पर लाहान में रक्तदान और नेत्रदान

 

मनोज बनैता, लहान, ६ माघ । हरेक बर्ष बलिदानी दिवस मे जुलुश, रैली तथा शहीद परिवार काे दोसल्ला ओढाकर सम्मान किया जाता था मगर ईसबार रक्तदान अाैर नेत्रदान करके मनाया गया । लहान के पशुपति उच्च मावि के प्रागंन मे जनसभा किया गया । बलिदानी दिवस आयोजक समिति ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रक्त सञ्चार केन्द्र लहान के समन्वय मे रक्तदान किया । सुवह मे पुलिस का हस्तक्षेप हुवा फिर भी उक्त कार्यक्रम १ घन्टे वाद शुरू किया गया । लहान १ स्थित शहीद चोक मे आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ९० लाेगाे ने रक्तदान करने का जानकारी केन्द्र का ल्याव इञ्चार्ज प्रदीपकुमार यादव ने दी है । ईसितरह, मधेश आन्दोलन का अगुवा कृष्णबहादुर यादव ने मरणोपरान्त अपने दोनो नेत्रदान की घोषणा की है। लहान स्थित सगरमाथा चौधरी आँखा अस्पताल को यादव ने अपने नेत्रदान किए है । २०६२।०६३ के जनआन्दोलन के बाद २०६३ माघ १ गते से लागू हुवे अन्तरिम संविधान मे संघीयता और समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली का व्यवस्था ना किए जानेपर मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल के आह्वान मे शुरु किएगए आन्दोलन के क्रम मे माघ ५ गते सिरहा के लहान मे विद्यार्थी रमेश महतो ने तत्कालीन माओवादी पार्टी का सियाराम ठाकुर के गोली लग्ने से सहादत्त प्राप्त किया था । वही आन्दोलन मधेस भर हुवा था । आन्दोलन के क्रम मे सिरहा का विभिन्न जगह का ५ लोगो ने शहादत दी थी । और तीन दर्जन से ज्यादे लोग घायल हुवे थे । मधेश आन्दोलन के क्रममे मधेश के सम्पुर्ण जिले से जम्मा ३८ सपुतो ने सहादत दी थी ५८ लोग गम्भीर घायल हुवे थे । इसबार का बलिदानी दिवस भी मधेसी दल ने वक्तव्यबाजि करके मनाया था ।

यह भी पढें   झापा में विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास, भारत सरकार देगी करीब 5.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed