Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भण्डारी विरुद्ध कांग्रेस की विभिन्न भातृ संस्था सडक–संघर्ष में

 

काठमांडू, २२ फरवरी । नेपाली कांग्रेस निकट विभिन्न भातृ संस्था राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के विरुद्ध सडक संघर्ष में उतर आए हैं । भातृ संस्था के पदाधिकारियों को कहना है कि राष्ट्रपति भण्डारी ने संविधान का उलंघन किया है । स्मरणीय है, राष्ट्रीयसभा सदस्य के लिए देउवा सरकार द्वारा सिफारिश ३ सदस्य को अनदेखा कर राष्ट्रपति भण्डारी ने ओली सरकार द्वारा सिफारिश ३ व्यक्तियों को राष्ट्रीयसभा सदस्य के रुप में मनोनित किया है । इसी घटना के विरुद्ध कांग्रेस के भातृ संस्था सडक संघर्ष में उतर आए हैं ।

यह भी पढें   “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा


सडक संघर्ष घोषणा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेपाल महिला संघ की अध्यक्ष एवं सांसद उमा रेग्मी ने कहा है– ‘हमारे संविधान अनुसार राष्ट्रपति अलंकारिक भूमिका में हैं । अपने भूमिका को अनदेखा करके उन्होंने पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के साथ अलग–अलग व्यवहार किया है । देउवा नेतृत्व के पूर्व सरकार द्वारा संविधान अनुसार सिफारिश नाम को वापस कर भण्डारी ने नये प्रधानमन्त्री ओली द्वारा सिफारिश नाम को नियुक्त किया है । यह लगत है, इस में करेक्सन होना चाहिए ।’
इसीतरह नेपाल ट्रेड युनियन कांग्रेस के अध्यक्ष खिलानाथ दाहाल, नेपाल तरुण दल के अध्यक्ष जितजंग बस्नेत, नेपाल विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नैनसिंह महर, नेपाल प्रेस युनियन के अध्यक्ष बद्री सिग्देल, नेपाल दलित संघ के कार्यबाहक अध्यक्ष शम्भुहजारा पासवान, महिला संघ के महासचिव एवं सांसद धना खतिवडा, तरुण दल के महासचिव भुपेन्द्रजंग शाही आदि नेताओं को भी यही कहना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com