Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरू में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 44 लोगों की मौत

 

लीमा 23feb

 

पेरू में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है वहीं 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा लीमा के अरेक्विपा क्षेत्र में हुआ है जहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। समाचार एजेंसी के अनुसार यह घटना कैमाना के नॉर्थ पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई। हादसे के दौरान बस एक पहाड़ी इलाके से गुजर रही थी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढें   यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर रूस की सैद्धांतिक सहमति

अरेक्विपा क्षेत्रिय सरकार के राष्ट्रीय एवं नागरिक रक्षा कार्यालय प्रमुख जैकलीन चोक ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 30 लोगों की मौत हुई। हालांकि अब मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच चुकी हैं। अरेक्विपा क्षेत्र के गवर्नर यमीला ओसरियो ने कहा कि पेरू के पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की संख्या 44 हो गई है।

बस में कितने लोग सवार थे अभी इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि यह संख्या 45 हो सकती है। गौरतलब है कि पेरू में यह दूसरा बड़ा बस हादसा है। इससे पहले जनवरी में भी भयंकर बस हादसा हुआ था जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com