Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर चीन और भूटान के बीच बातचीत अगले महीने

 

२४ फरवरी

सीमा विवाद पर चीन और भूटान के बीच बातचीत अगले महीने हो सकती है. यह दोनों देशों के बीच 25वें दौर की वार्ता होगी. इस बातचीत के लिए भूटान के पक्ष की अगुवाई वहां के विदेश मंत्री लोंपो दामचो दोरजी करेंगे. जबकि चीनी पक्ष वहां के उपविदेश मंत्री कोंग झुआनयू के नेतृत्व में बातचीत के लिए भूटान की राजधानी थिंपू पहुंचेगा.

चीन अैर भूटान के बीच बातचीत के फैसले से पहले भारत के बड़े अधिकारियों ने थिंपू का दौरा किया है. इनमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश सचिव विजय गोखले और सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत शामिल हैं. इन सभी ने भूटान के शासन प्रमुख जिग्मे खेसर वांगचुक, उनके पिता और पूर्व राजा जिगमे दोरजी वांगचुक, प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे तथा अन्य भूटानी मंत्रियों से मुलाकात की. इन मुलाकातों के दौरान ही इस पर सहमति बनी कि चीन से सीमा विवाद पर वार्ता चलती रहनी चाहिए. इसमें भारत की भी पूरी सहमति है.

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

ग़ौरतलब है कि पिछले साल भूटान के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से डोकलाम पठार को लेकर भारत और चीन की सेनाएं 73 दिन तक आमने-सामने खड़ी रही थीं. क्योंकि चीन ने इस क्षेत्र को अपना बताकर यहां सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था. यह जगह चूंकि भारत के लिए सामरिक महत्व की है और दूसरा उसने भूटान को सैन्य सुरक्षा का आश्वासन दे रखा है. इसी के चलते भारत को इस विवाद में कूदना पड़ा था और भूटान ने विवादित सीमा क्षेत्राें को लेकर चीन से बातचीत स्थगित कर दी थी. हालांकि अब स्थितियां कुछ हद तक सामान्य होने के बाद यह प्रक्रिया फिर शुरू हो रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *