Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुण्डा नायके तथा कांग्रेस नेता गणेश लामा गिरफ्तार

 

काठमांडू, १५ मार्च । गुण्डा नायके गणेश लामा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । काठमांडू गौशला स्थित होटल पशुपति भिजन से लामा को गिरफ्तार किया गया है । वह वहां हर शाम जीम करने के लिए जाते थे । पुलिस का कहना है कि जब वहां गोली चलने की आवाजा आई, तब पुलिस वहां पहुँची थी । उसके बाद एक पिस्तोल और ६ राउण्ड गोली के साथ लामा को गिरफ्तार किया है । गोली किसी को भी नहीं लगा है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का किया फैसला


यद्यपि लामा ने कहा है कि दो युवाओं ने उनके ऊपर गोली प्रहार किया है और गोली प्रहार करनेवाले फरार हो गए हैं । अभी लामा को नियन्त्रण में लेकर पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया है । लामा, विजय कुमार गच्छदार निकट ठेकेदार तथा गुण्डा नायके हैं । विजयकुमार गच्छदार की पार्टी में वह केन्द्रीय सदस्य भी थे । बाद में जब गच्छदार कांग्रेस प्रवेश किया, वह भी उनके साथ ही कांग्रेस प्रवेश किए थे । कांग्रेस ने लामा को काभ्रे निर्वाचन क्षेत्र नं. १ (ख) से प्रदेशसभा उम्मीदवार बनाया था । लेकिन वह पराजित हो गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com