Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 10 अप्रैल 2018

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है।

 वृष (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन संयम और सावधानी से बिताएं। क्रोध से खुद को नुकसान होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखिएगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता मिलेगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें।

zodiac 04

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। छोटा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिकरूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढें   महेश बस्नेत का बयान: दशैं, तिहार और छठ के बाद होगा सशक्त आंदोलन

सिंह (Leo): मानसिक से चिंता से मन व्यग्र हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने पर निराश हो सकते हैं।

कन्या (Virgo): 
आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला (Libra): 
आज आप शारीरिकरूप से शिथिलता और मानसिकरूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कार्यों को सावधानी से पूरा करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है। सामाजिकरूप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखिएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 सितबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

मकर (Capricorn): आज प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रूप से पूजनविधि भी आप कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से शांति बनी रहेगी।

यह भी पढें   नारायणी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, देवघाट में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा।

मीन (Pisces):
 आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से संपर्क हो पाएगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिकरूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर पाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com