Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 17 अप्रैल 2018

 

मेष (Aries): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग हैं। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

वृषभ (Taurus): क्रोध और हताशा की भावना अपने मन पर ना हावी होने दें। शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। अपनी वाणी पर संयम दें। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा।

मिथुन (Gemini): 
परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। संतानों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा प्रमोशन की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

सिंह (Leo): आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर का खाना खाने से बचें। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च हो सकता है। शत्रु आपका अहित न करें, इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी न करें, इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

यह भी पढें   गगन थापा का राजनीतिक प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित

तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन होगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। आश्चर्य कार्य में खर्च हो सकता है।

धनु (Sagittarius): कार्य में असफलता हताशा पैदा कर सकती है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। आर्थिक लाभ होगा, प्रेमी के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।

मकर (Capricorn): कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का भय हो सकता है।

यह भी पढें   कविता खान मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और भाग्य वृद्धि का योग है।

मीन (Pisces): गणेशजी आपके खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी के साथ तकरार होने की आशंका है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हो सकते हैं। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com