Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा संघ में रमेश पौडेल निर्वाचित (अन्य पदाधिकारियों की नामावली सहित)

 

काठमांडू, १९ अप्रिल । नेकपा एमाले की भातृ संस्था युवा संघ में नयां नेतृत्व चयन हुआ है । आज बिहान सम्पन्न संघ द्वारा आयोजित बैठक ने रमेश पौडेल के नेतृत्व में नयां कार्य समिति चयन किया है । युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव पहरी प्रदेशसभा सांसद् चयन होने के बाद नयां नेतृत्व के लिए विभिन्न व्यक्तियों न दावेदारी प्रस्तुत किया था । विशेषतः दिलु पन्त ने संघ के अध्यक्ष के लिए दावेदारी प्रस्तुत किया था, वह युवा संघ उपाध्यक्ष थे । लेकिन पन्त के बदले पौडेल अध्यक्ष में चयनित हुए हैं । पौडेल भी इससे पहले उपाध्यक्ष ही थे ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ


नयां कार्य समिति में ७ उपाध्यक्ष चयनित हुए हैं, जिस में किरण पौडेल, प्रभाव विक्रम कटुवाल, कान्ति बुर्लाकोटी, हस्त शाही, परशुराम बस्नेत, गोविन्द थापा और चन्द्र लामा हैं । उपाध्यक्ष में चयनित किरण लामा इससे पहले संघ के महासचिव थे । गोविन्द थापा और चन्द्र लामा इससे पहले भी उपाध्यक्ष ही थे । इससे पहले सचिव पद में रहे नरेश शाही महासचिव पद में चयन हुए हैं । कूल १४ सचिव पद में १३ लोगों को चयनिति किया गया है । युवा संघ ने कहा है कि एक सचिव बाद में पदपुर्ति किया जाएगा ।
नयां सचिव में राजु कार्की, क्षितिज थेवे, अन्जना अधिकारी, उर्मिला सुनुवार, पूर्ण लामा, सुरेन्द्रमान कार्की, ध्रुव यादव, माधव बास्तोला, बच्चनबहादुुर सिंह, राजेश साह, सन्तोष रावल, हिमाल लिम्बु और दिपक जिएम हैं । कोषाध्यक्ष में अमिर लामा चयन हुए हैं । इसीतरह अनुशासन आयोग में गजेन्द्र शाही, लेखा आयोग में दामोदर दंगाल, केन्द्रीय कार्यालय विभाग में सुमन पुरी निर्वाचित हुए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *