Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्धि के लिए सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष में विभाजित होना ठीक नहींः सिंह

 

काठमांडू, १९ अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि समृद्ध नेपाल निर्माण के लिए सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष में राजनीति विभाजन होना ठीक नहीं है । उनका मानना है इसके लिए सत्तापक्ष और प्रतिपक्षी मिलकर ही आगे बढ़ने कि जरुरत है । बानेश्वर बहुमुखी क्याम्पस द्वारा बिहिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘देश को आर्थिक रुप में सम्पन्न बनाने की प्रमुख जिम्मेदारी सत्ताधारियों के ही होते हैं, लेकिन उसमें प्रतिपक्ष की भी भूमिका रहती है । इसके लिए कांग्रेस पीछे पड़ने की जरुरत नहीं है ।’
नेता सिंह ने यह भी कहा कि राजनीतिक परिवर्तन से प्राप्त उपलब्धी को संस्थागत करने के लिए भी सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष मिल कर ही आगे बढ़ने की जरुरत है । उन्होंने कहा– प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता अनुसार चुनाव के बाद कोई राजनीतिक दल सत्ता में जाते हैं, कोई प्रतिपक्ष में ही रहते हैं, यह कोई बढ़ी बात नहीं है । राजनीतिक परिवर्तन से प्राप्त उपलब्धी को संस्थागत करने के लिए सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष को मिल कर ही आगे बढ़ना है ।’ नेता सिंह ने आगे कहा कि कई देशों में प्राप्त परिवर्तन भी समाप्त हो गई है, इसीलिए इसके संबंध में नेपाल को भी सतर्क रहने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *