Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज का दिन

 
२४मई
मेष:

आपका आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा। आज शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृषभ:

आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी से आज आपको लाभ होगा। इससे नए संबंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन:

नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन
कर्क:

आज आप प्रफुल्लित रहेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। संबंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मिश्रत फलदायी है। परिजनों के साथ आप समय बीता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक हो सकता है। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। मन आनंदित रहेगा।

कन्या:

आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा।

तुला:

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को परेशानी हो सकते हैं, वाद-विवाद में ना पड़ें। अपने क्रोध पर संयम रखें।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आमोद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। प्रबल धन लाभ का योग है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा। आमोद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा।

मकर:

यह भी पढें   नेपाल -भारत सम्बन्ध एक नए युग की तरफ बढने के लिए प्रतिबद्ध : रवि लामिछाने

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेगें। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी।

कुंभ:

आज मानसिक थकावट का अनुभव कर सकते हैं। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ थोड़ा तंग रह सकता है।

मीन:

आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा, ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। आज आपका समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed