Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी साहित्यकार बिष्णु कुमाल का ७१वाँ जन्म दिवस तथा बहुभाषिक कवि गोष्ठी का आयोजन

 


नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल । बाके जिला की अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के संस्थापक अध्यक्ष, अवधी वरिष्ठ साहित्यकार तथा चित्रकार विष्णुलाल कुमाल की ७१ वीं जन्म दिवस जेष्ठ २० गते जून ३ तारीख को बिभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया गया है ।
७१ वीं जन्म दिवस हीरक जन्मोत्सव तथा अभिनन्दन समारोह में शुभकामना और बहुभाषिक कवि गोष्ठी की आयोजन भी किया गया था ।
वह कार्यक्रम नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य की प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था, जिस में विशिष्ठि अतिथि नेपालगन्ज मेडिकल कलेज के प्रबन्धक डा. सुरेश कुमार कनौडिया ने पानस में दीप बत्ती प्रज्वलित करके कार्यक्रम को बिधिवत रुप से उद्घाटन किया था ।
अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के सदस्य अल्पना बैश्य ने प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य और विशिष्ठि अतिथि नेपालगन्ज मेडिकल कलेज के प्रबन्धक डा. सुरेश कुमार कनौडिया को माला लगाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, अतिथि और सहभागियों को अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के कोषाध्यक्ष जहीरुल हक (जीनू) ने अपनी वाणी से स्वागत मन्तव्य ब्यक्त किया था ।

यह भी पढें   एमाले की स्थायी कमिटी की बैठक में शामिल होंगी पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी


नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका की कुम्हारन टोल में बि.सं. २००५ साल में पिता रामस्वरुप कुमाल और माता फुल्कोरा देवी कुमाल की कोख में अवधी वरिष्ठ साहित्यकार तथा चित्रकार विष्णुलाल कुमाल जन्म लियें थे । वो बिभिन्न सम्मान, कदर पत्र, पुरस्कार तथा प्रमाण–पत्र और उपहारों से वि.सं. २०४२ साल नेपाल स्काउट की प्रथम ज्याम्बोरी कीर्तिपुर काठमाण्डांै में सम्पन्न हुई थी वह कार्यक्रम में ज्याम्बोरी पदक से लेकर बि.सं. २०७४ चैत्र महीने में अर्थ वाइल्ड इन्भाइरनमेन्ट, बाके सहित देश विदेश करके ४५ वी बार सम्मानित भी अवधी वरिष्ठ साहित्यकार तथा चित्रकार विष्णुलाल कुमाल हो चुके है ।
वह कार्यक्रम में बहुभाषिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिस में अवधी तथा हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार और अवधी सास्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ तथा पूर्व सदस्य सचिव सनत कुमार रेग्मी, बी. विकास स्मृति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष पंकज कुमार श्रेष्ठ, साहित्यकार सिर्जन लम्साल, साहित्यकार तथा चित्रकार श्यामानन्द सिंह, मध्यपश्चिमाञ्चल गजल प्रतिष्ठान की पूर्व अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, साहित्यकार मधई सिंह सरदार लगायत लोगों ने विष्णुलाल कुमाल के बारे में अपनी– अपनी लेख, रचनाए“ की चर्चा किये थे ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन : श्यामकृष्ण खड्गी सभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे


प्रतिष्ठान के महासचिव वीरेन्द्र यादव ने कार्यक्रम का उद्देश्य पर प्रकाश डाल्ते हुये वरिष्ठ अवधी साहित्यकार तथा चित्रकार विष्णुलाल कुमाल की जिवनी की परिचय सुनाया था ।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि, अतिथि सभी लोगों ने बिष्णुलाल कुमाल को दोसल्ला ओढाकर अभिनन्दन पत्र के साथ सम्मान किया था । वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके ने खादा ओढाकर और अउर टोपी पहनाकर सम्मान किया इसी तरह नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य ने भगवान वुद्ध की मूर्ति और गम्छा लगकार सम्मान किया था और अन्य शुभचिन्तकों ने भी बिष्णुलाल कुमाल को अबीर की टीका लगाकर बिभिन्न प्रकार की उपहार प्रदान करके सम्मान किया था । बि.सं. २०६१ साल फाल्गुन २५ गते शनिवार शिवरात्री के दिन में अवधी सा“स्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति की गठन हुई थी । वह कार्यक्रम का संचालन पत्रकार तथा कलाकार कृपाराम बाडिया ने किया था ।

यह भी पढें   मधेशी क्लस्टर से आठ उम्मीदवार सह–महामंत्री चुनावी मैदान में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com