Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

94 मिनट में 323 किमी पहुंचा दिल, बच्ची को मिली नई जिंदगी

 

ठाणे (प्रेट्र)। २४ जून

एक जिंदा दिल को औरंगाबाद से मुंबई तक एक घंटे और चौंतीस मिनट में पहुंचाया गया। 323.5 किलोमीटर की दूरी इतने कम समय में इसलिए तय की गई क्योंकि इसकी जरूरत एक बच्ची को थी। मुंबई पहुंचने के बाद दिल को चार साल की लड़की में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। मुलुंड में स्थित फोर्टिस अस्पताल ने कहा है कि ऑपरेशन सफल रहा। जालना निवासी लड़की फिलहाल अस्पताल की निगरानी में है।

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय लड़के का जिंदा दिल शुक्रवार को औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में मिला। यहां से 1:50 बजे औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए दिल भेजा गया। हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर के जरिये 4.8 किलोमीटर का रास्ता चार मिनट में तय किया गया और 1:54 मिनट पर पहुंच गया। इसके बाद एक चार्टर्ड फ्लाइट से 3:05 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर दिल पहुंचा। यहां से 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल तक एक ग्रीन कॉरिडोर के जरिये पहुंचाया गया।

यह भी पढें   बस चालक दावा लामा की मृत्यु

साभार दैनिक जागरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com