कांग्रेस को भी सरकार में शामील होने के लिए आग्रह
काठमांडू, १ जुलाई । कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्री शेरबहादुर तामाङ ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस को भी सरकार में शामील होने के लिए आग्रह किया है । शनिबार काठमांडू में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री तामाङ ने कहा कि आज कांग्रेस, सरकार मातहत के विभिन्न अंगों में साझेदारी चाहती है । इसके लिए सरकार के साथ बार्गेनिङ भी कर रही है । मन्त्री तामाङ का कहना है कि ऐसा करने से बेहतर कांग्रेस को प्रत्यक्ष रुप में ही सरकार में शामील होना चाहिए, नेकपा स्वागत करने के लिए तैयार है ।
मन्त्री तामाङ ने यह भी कहा कि कांग्रेस खूद अपने को इतिहास में ही कमजोर और निरीह महसूस कर रही है, इसीलिए उसमें बेचैनी दिखाई दी है । उन्होंने आगे कहा– ‘कांग्रेस के कुछ मित्र आज सरकार में अंश (भागबण्डा) मांग रहे हैं । संवैधानिक नियुक्ति के लिए आवश्यक संसदीय समिति आज क्यों नहीं बन रहा है ? इसके पीछे नेपाली कांग्रेस ही है । कांग्रेस उसमें भागबण्डा चाहती है । विभिन्न समिति में सभापति के लिए कांग्रेस बार्गेनिङ कर रही है । यहां तक कि कांग्रेस चाहती है कि जिसके जितने भी सांसद् है, उन सभी को एक ही समिति में रखना चाहिए ।’ मन्त्री तामाङ को मानना है कि ऐसा करना लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर कांग्रेस इसतरह ही भागबण्डा चाहती है तो सरकार में शामील होना चाहिए । प्रतिपक्ष में रहकर क्यों लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता के विपरित भागबण्डा चाहती है ?’
मन्त्री तामाङ को कहना है कि कांग्रेस के कारण ही संसदीय सुनुवाई समिति नहीं बन पा रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘कांग्रेस प्रश्न करती है कि प्रधानन्यायाधीश, संवैधानिक निकाय के प्रमुख और राजदूत नियुक्ति क्यों नहीं हो रहा है ? लेकिन वही कांग्रेस संसदीय सुनुवाई समिति बनाने में अवरोध कर रही है । इसतरह की द्वैध चरित्र दिखाने से बेहतर तो सरकार में शामील होना चाहिए ।’ मन्त्री तामाङ को कहना है कि सरकार कानून पालना के लिए प्रतिबद्ध है ।

