Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वीस बैंक में नेपालियों का ३५ अरब रुपयां

 

काठमांडू, ३ जुलाई । बहुत लोगों के बीच एक कहावत प्रचलन में है– जिसका स्वीस बैंक में अकाउन्ट है, वह काला धन छीपाने के लिए ही है । नेपाल में भी बारबार स्वीस बैंक एकाउन्ट के सम्बन्ध में चर्चा–परिचर्चा होती ही रहती है । लोगों का कहना है कि नेपाल के कई नेता तथा व्यापारियों ने स्वीस बैंक में अपना काला धन छीपाकर रखा है । बात जो भी हो, पीछली बार स्वीस बैंक में नेपालियों का निक्षेप बढ़ गया है । हाल ही में सार्वजनिक एक प्रतिवेदन ने इस तथ्य को पुष्टि किया है ।
सन् २००८ में स्वीस बैंक में कूल ८ करोड ६२ लाख २१ हजार स्वीस फ्रयांक बराबर नेपालियों की रुपयां रहा था, उक्त रकम बढ कर आज ३२ करोड २८ लाख ८४ हजार (नेपाली ३५ अरब) पहुँच गया है । स्वीस नेशनल बैंक (एनएनबी) द्वारा हाल ही में सार्वजनिक प्रतिवेदन में उक्त तथ्य को बताया गया है । नेपाल प्रति के दायित्व के रुप में रेंखाकन कर उक्त रकम नेपाली व्यक्ति तथा संस्थाओं की होने की बात स्वीस बैंक ने कहा है । पूर्वप्रधानमन्त्री तथा नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने भी एनएनबी बैंक द्वारा सार्वजनिक उक्त तथ्यांक के प्रति टिप्पणी करते हुए कहा है कि नेपाल से अवैध रुप में स्वीस बैंक रुपयां जमा करनेवाले नेपालियों के ऊपर छानिबन करने की जरुरत है । इसके लिए अधिकार सम्पन्न स्वतन्त्र छानिब आयोग बनाने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com