Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानदेवा अक्षयकोष द्वारा सहयोग

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज/(बांके)
आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर ३ बालबालिकाओं को एक कार्यक्रम के बीच सहयोग प्रदान किया गया । नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका– १८ निवासी तथा सामाजिक संस्था ‘बास’ के साधारण सदस्य दिला शाह ने उक्त सहयोग किया है । उन्होंने जीवन साथी दिनेश चन्द के सहकार्य में अपने पिता मान बहादुर शाह और माता देवा शाह की सम्मान स्वरुप गत पौष २१ गते (२०७४) ‘मानदेवा परोपकारी अक्षय कोष’ स्थापना किया था । सोही कोष से बालबालिका को सहयोग दिया गया है ।

????????????????

मानदेवा परोपकारी अक्षय कोष की संस्थापक दिला शाह ने अपने जन्म दिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन करते हुए कोष की व्याज से प्राप्त रकम को सहयोग स्वरुप बालबालिकाओं को दिया है । सहयोग प्राप्त करनेवाले बालबालिकाओं में नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–१९ बसुदेवपुर निवासी १५ बर्षीया पूजा परियार, जानकी गांवपालिका–४ निवासी ११ वर्षीय कालीमान विक, वार्ड नं. १ धम्बोझी निवासी १४ वर्षीया सोना विक हैं । उन लोगों को क्रमशः १५, १० और ७ हजार रुपयां सहयोग स्वरुप प्राप्त हुआ है ।
सहयोग प्राप्त करनेवाले पूजा की परिवारिक पृष्ठभूमि अत्यन्त कमजोर है, उन का माता–पिता दोनों मजदूरी के लिए भारत गए हैं । पूजा अपनी एक बहन के साथ रहती है । जो खूद भी अपने बहन की पढ़ाई के लिए सुबह और शाम के समय में मजदूरी करती हैं । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के उप–प्रमुख उमा थापा मगर, अक्षयकोष की संस्थापक दिला शाह और शाह के पिता मान बहादुर शाह ने १५ हजार रुपयां की चेक प्रदान करते हुए पूजा को सहयोग किया है ।

यह भी पढें   पर्यटक वीजा पर धार्मिक प्रचार और पादरी प्रशिक्षण का आरोप, 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक नेपाल से निष्कासित


इसीतरह जानकी गावंपालिका–४ निवासी ११ बर्षीय कालीमान जनचाहना प्राथमिक विद्यालय खजुराखुर्द में कक्षा ३ में अध्ययनरत हैं । उनकी मां ५ साल पहले ही गुजर चुकी है और पिता मजदूरी के कारण भारत गए हैं, लेकनि अभी तक न लौटने के कारण वह सहारा बिहीन है । बास के सल्लाहकार द्वय वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके और प्राध्यापक रुद्र प्रसाद तिमिल्सिना ने १० हजार का चेक प्रदान करते हुए उनको सहयोग किया ।
इसीतरह नेपालगञ्ज परसपुर घरवाले (हाल अमेरिका निवासी) बास के साधारण सदस्य मेराजुद्दीन ईद्रिसी ने नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–१ धम्बोझी निवासी १४ बर्षीया सोना बि.क.को ७ हजार रुपयां सहयोग किया । सोना धम्बोझी माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ७ में अध्ययनरत हैं । उनके पिता टायल कारखाना में मजदूरी करते हैं और बडी बहन दिल की रोग से पीडित है । सोना को नेपालगञ्ज उद्योग बाणिज्य संघ की उप–महासचिव तारा रोकाय और धम्बोझी माध्यमिक बिद्यालयकी प्राचार्य किरण आचार्य ने ७ हजार का चेक हस्तान्तरण किया ।
कार्यक्रम में मानदेवा परोपकारी अक्षयकोष के लिए विभिन्न महानुभावों ने सहयोग भी किया । इसतरह सहयोग करनेवाले हैं– नेपालगञ्ज निवासी कल्पना गिरी (५० हजार रुपयां), प्रमोद सोनी (११ हजार रुपयां) और विकास न्यौपाने (११ हजार रुपयां) । उन लोगों ने बास के अध्यक्ष मन भण्डारी को उक्त सहयोग राशिवाला चेक हस्तान्तरण किया । कार्यक्रम में बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया और बास के उप–निर्देशक हेमराज भट्ट ने कार्यक्रम को सञ्चालन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com