Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिवान द्वारा अफगानिस्तान में अब तक का सबसे भयावह अातंकी हमला

 

काबुल [रायटर]। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों ने गुरुवार को अब तक का सबसे भयावह आतंकी हमला किया। इस हमले में कांधार प्रांत के पुलिस चीफ, गवर्नर और इंटेलीजेंस चीफ मारे गए। हमले में अमेरिकन कमांडर जनरल ऑस्टिन एस. मिलर बच गए जबकि दो अमेरिकी सैनिक सहित 12 लोग घायल हो गए। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है और बयान जारी कर कहा है कि उनका निशाना जनरल मिलर और पुलिस चीफ जनरल राजेक थे।
 
शनिवार को होने वाले चुनावों के मद्देनजर कंधार के अधिकारियों के साथ बैठक हो रही थी। तभी अचानक से गोलियां बरसने लगीं। इस हमले में कंधार पुलिस चीफ जनरल राजेक, गवर्नर जलमई वेसा और प्रांत के इंटेलीजेंस चीफ जनरल अब्दुल मोमिन मारे गए। हमले में अमेरिकी जनरल मिलर बच गए जबकि दो सैनिक घायल हो गए। अमेरिका ने भी मिलर के सुरक्षित बचने की पुष्टि की है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

तालिबान चुनाव को बाधित करना चाहता है। अधिकारियों ने कहा कि रजेक, मिलर और अन्य अधिकारी हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे। अमेरिकी जनरल अपने दल के साथ काबुल रवाना होने वाले थे। बाहर खड़े हथियारबंद लोगों ने दल पर हमला बोल दिया। प्रांतीय परिषद के प्रमुख सैद जान खाकरेजवाल ने बताया, ‘गोलीबारी के समय गवर्नर, पुलिस प्रमुख सहित प्रांतीय अधिकारी विदेशी मेहमान के साथ थे।’ अधिकारियों ने कहा कि दो बम विस्फोट भी हुए और चौतरफा गोलीबारी हो रही थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रक्षा कवच के कारण मिलर बच गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *