Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व उप–सभामुख सुवेदी ने किया उदाहरणीय काम, बहू को दुल्हन बना कर करवाई शादी !

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । संघीय संसद अन्तर्गत रहे कृषि सहकारी तथा प्राकृतिक स्रोत समिति के सभापति तथा संविधानसभा के पूर्व उप–सभामुख पूर्णाकुमारी सुवेदी ने एक उदाहरणीय काम किया है, जो सामाजिक रुप में एक क्रान्तिकारी कदम के रुप व्याख्या की जा रही है । प्रसंग है– मालती शर्मा की शादी । मालती वह महिला है, जो पूर्वसभामुख सुवेदी तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता प्रकाश सुवेदी की बहू है । सुवेदी दम्पत्ति ने अपने ही बहू को बेटी की तरह दुल्हन बना कर शादी कर दी है ।
वि.सं. २०७२ साल मे आई भूकंप में सुवेदी की जेष्ठ पुत्र अच्युतराज सुवेदी का निधन हो गया था, उसके बाद मालती एकल जीवन निर्वाह कर रही थी । अच्युतराज और मालती की ओर से दो पुत्र का जन्म भी हुआ है, जो अभी सुवेदी दम्पत्ति के संरक्षण में हैं । कहा जाता है कि नेता और नेतृ सुवेदी ने बहू की चाहत के अनुसार ही शादी कर दी है । मालती ने नेपालगंज निवासी सुधीर गौतम के साथ शादी की है । सुधीर, मालती के ही मनपसन्द युवक है । जब बहू ने अपने सास और ससूर को यह बात कही, तब उनकी बात स्वीकार करते हुए बहू की शादी करने का निर्णय लिया गया ।
शानिबार बहू मालती अपने ही स्व. पति के घर में दुल्हन बनी और सुधीर के साथ शादी कर चली गई । इस घटना को लेकर अभी समाज और राजनीतिक वृत्त में कुछ चर्चा भी हो रही है । पूर्वसभामुख सेवेदी ने कहा है– ‘बहू मालती की इच्छा और उनके चाहत अनुसार चयनित जीवन साथी के साथ मालती की शादी की गई है, मुझे बहू ने ही कहा है कि हमारी नयां जीवन के लिए आशिर्वाद दीजए । मैंने दिल से ही उन लोगों का निर्णय को स्वीकार किया और आशिर्वाद भी दिया ।’ सामाजिक परिवर्तन के लिए बहस करनेवालों ने कहा है कि यह एक उदाहरणीय और प्रशंसनीय कार्य है, जो समाज में रहे गलत मानसिकता और संस्कार को हटाने के लिए मद्दतगार हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *