सरकार जल्द ही जन अपेक्षा के अनुसार काम करके दिखाएगीः अध्यक्ष प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ नोवेम्बर ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि सरकार जल्द ही जन अपेक्षा के अनुसार काम करके दिखाएगी ।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि सरकार राजनीतिक रूप में पूर्वाधार बनाने का काम कर चुकी है और अब जन अपेक्षा के अनुसार काम करेगी, इस बात सभी विश्वस्त हों ।
पार्टी एकता के प्रसंग में उन्होंने कहा कि एकीकरण के बाद की सभी कमिटियों को पूर्णता मिलेगी । आगे उन्होंने कहा कि नेताओं की व्यस्तता के कारण निचली कमिटियों को बनाने में ढिलाई जरूर हुई है पर कोई विवाद नहीं है और एकीकरण पूरी तरह संपन्न होने के बाद सातों ही प्रदेशों में जनसभा बुलाई जाएगी ।

