Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल दिनांक 18 जनवरी: लव, हेल्‍थ और करियर के मामले में कैसा बीतेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : रियल स्टेट से लाभ की संभावना रहेगी। धन का व्यय हो सकता है।विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।

 

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आज व्यस्त रहेंगे। आईटी और मीडिया के जातक जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है।

 

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें।जॉब में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है।

यह भी पढें   प्रहरी ने सुकुम्वासियों को सामान हटाने की समय सीमा बढ़ाई

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ लोगों का आज का दिन सफल  रहेगा। छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आई टी तथा बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कम्बल का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today :मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा।हरा रंग शुभ है।श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें

यह भी पढें   प्रहरी ने सुकुम्वासियों को सामान हटाने की समय सीमा बढ़ाई

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले लोगों को संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती  है।हेल्थ से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है।गरीबों में कम्बल का वितरण करें।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा।श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।नारंगी रंग प्रगतिकारक है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धन का आगमन होगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है।हेल्थ  से परेशानी रहेगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : कार्यों में संघर्ष रहेगा।आई टी और मीडिया के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। कम्बल का दान करें। कौए को रोटी खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।

यह भी पढें   प्रहरी ने सुकुम्वासियों को सामान हटाने की समय सीमा बढ़ाई

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन  की प्राप्ति की संभावना रहेगी।आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। हरा आज का आपका शुभ रंग है।श्री हनुमान जी की उपासना करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और आईटी के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed