सांसद् रौनियार और चौधरी निलम्बित अवस्था मे !
काठमांडू, २१ जनवरी । २७५ सदस्यीय प्रतिनिधिसभा के दो सांसद् निलम्बित अवस्था में हैं । जिसके चलते कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित रेशम चौधरी और पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित हरिनारायण रौनियार प्रतिनिधिसभा में सहभागी होने से बंचित हो रहे हैं । रौनियार और चौधरी क्रमश संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी से आवद्ध हैं ।
सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने सांसद् चौधरी को गत पौष १९ गते पद तथा गोपनियता की शपथग्रहण कराया था । सभाुमख कार्यकक्ष में सपथ लेने के बाद चौधरी को पुनः डिल्ली बाजार कारागार में ही ले गया । चौधरी के ऊपर कैलाली हत्याकाण्ड का आरोप है और सांसद्् चौधरी के विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।


