Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्ल्ड कस्टम डे के मौके पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन

 


माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश नंबर एक के बिराटनगर  रानी स्थित बिराटनगर  भंसार कार्यालय में 67  वां  वर्ल्ड कस्टम डे के मौके पर आयोजित खेलकूद सहित विभिन्न कार्यक्रम समारोहपूर्वक समापन हुआ । इस मौके पर रक्तदान , मैत्रीपूर्ण फूटबॉल प्रतियोगिता , बैडमिंटन प्रतियोगिता , सफाई अभियान तथा छात्र छात्राओं के बीच स्टेशनरी व खेलकूद का सामान बितरण किया गया । इस मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने बाले  गणेश घिमिरे , अरबिंद ठाकुर , नवल प्रसाद उपध्याय , अरुण बिहानी , बीरू धारेवा को प्रशंसा पत्र दे सम्मान किया गया । इस अवसर पर मोरंग नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी रमेश कुमार केसी , बिराटनगर कस्टम चीफ मिमांश अधिकारी , नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प्रदेश एक का उपाध्यक्ष राजेन्द्र राउत , सीमा शुल्क कार्यालय जोगबनी के अधिकारी आलोक वर्मा , जोगबनी के पूर्व नप उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद के अलावा भंसार अधिकारी प्रमोद सापकोटा , छात्र बहादुर लिम्बु , उदय सिंह बिस्ट,  अशोक गुरागाई कस्टम एजेंट प्रतिनिधि किशोर शाही , राकेश ठाकुर व कार्यक्रम संयोजक  मणिराम पौडेल सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com