Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलवामा में भिडन्त के साथ ही मेजर सहित चार जवान मारे जाने की खबर आ रही है

 

पुलवामा, एएनआइ, 

जम्मू- कश्मीर के पुलवामा के पिंगलान इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान घायल भी बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। जो जवान इस मुठभेड़ में शहीद हुए हैं उनमें मेजर वीएस डोंडियाल, हवलदार श्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपारी हरी सिंह शामिल हैं। यह कहा जा रहा है कि सेना ने पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जैश आतंकी गाजी रशीद और कामरान को घेर लिया है।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित

2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका
पिंगलान इलाके में देर रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। इस पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *