Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज दक्षिण काेरिया के सबसे बडे सम्मान से नवाजा जाएगा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी काे

 


सियोल में आज  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी को दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए पीएम मोदी को ये पुरस्कार मिल रहा है। 1990 से शुरू हुआ ये सम्मान अब तक 13 लोगों को दिया जा चुका है। पीएम मोदी ये पुरस्कार पाने वाले 14वें शख्स होंगे।

भारतीय पीएम मोदी को ये सम्मान मिलना इतना आसान नहीं था। इस सम्मान को पाने के लिए दुनिया भर के 1000 से भी ज्यादा लोगों ने दावा किया था। 1000 उम्मीदवारों में से पीएम मोदी अवार्ड के लिए चुने गए हैं। सियोल के 12 सदस्यों की टीम ने पीएम मोदी को चुना। पुरस्कार के साथ 2 लाख डॉलर का कैश भी मिलेगा।

यह भी पढें   NICCI वीरगंज चैप्टर और नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल के बीच स्वास्थ्य सेवा संबंधी समझौता

1988 में सियोल ओलिंपिक के बाद ये पुरस्कार शुरू किया गया था। 1990 से ये पुरस्कार हर 2 साल बाद दिया जाता है। सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले कई लोगों ऐसे थे जिन्हें बाद में नोबेल पुरस्कार भी मिला।

इंडिया टीवी से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com