Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी शिक्षा बीमा कार्यक्रम औपचारिक रुप में शुरु

 

वीरगंज, २२ फरवरी । प्रदेश नं. २ में ‘बेटी पढ़ाई, बेटी बचाई’ कार्यक्रम अन्तर्गत बेटी शिक्षा बीमा कार्यक्रम बिहीबार से औपचारिक रुप में शुरु की गई है । यह कार्यक्रम प्रदेश नं. २ सरकार की ओर से सञ्चालित है । बिहीबार वीरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने १४ बालिकाआं को बीमा कार्ड हस्तान्तरण करते हुए यह कार्यक्रम शुरु की है ।
बीमा कार्ड पानेवाले १४ बालिकाओं की जन्म माघ १ गते के बाद हुआ है । निर्धारित पालिका में माघ १ गते के बाद जन्म लेनेवाले हर बालिकाओं को अब शिक्षा बीमा की जाएगी । बेटी शिक्षा बीमा कार्यक्रम अन्तर्गत अब हर बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से १ लाख २५ हजार का बीमा की जाएगी । बेटी शिक्षा कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार और प्रभु बैंक लिमिटेड बीच सम्झौता हुई है ।
सम्झौता अनुसार कार्यक्रम लागू पालिका में जन्म लेनेवाली हर बालिका के नाम में बैंक में खाता खोली जाएगी और सरकार की ओर से बीमा प्रिमियर रकम वापत १३ हजार ६ सौ ४६ रुपैयां जमा की जाएगी । जब बिमित बालिका २० साल की होगी, तब बैंक से बीमा बापत १ लाख और बैंक की ओर से २५ हजार (कूल १ लाख २५ हजार) बालिका को दी जाएगी । प्रथम चरण में प्रदेश नं. २ स्थित ८ जिलों की १–१ पालिका में बेटी शिक्षा बीमा कार्यक्रम लागू की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *