Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘दिल्ली पर होगा परमाणु हमला, उड़ेगा राष्ट्रपति भवन’ एक फाेन काल ने उडायी सबकी नींद

 

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके से की गई एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। बुधवार देर रात एक युवक ने दिल्ली पर परमाणु हमला (Nuclear Attack) होने और राष्ट्रपति भवन को उड़ाने के बारे में सूचना दी। मामले की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ आइबी और स्पेशल सेल भी सक्रिय हो गए। इसके बाद तुरंत फोन करने वाले युवक तक जांच एजेंसियां पहुंच गईं। उससे गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) का छात्र है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक मानसिक बीमारी (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर) से ग्रसित है। उसका Institute of Human Behaviour and Allied Sciences (इहबास) में इलाज चल रहा है। इस वजह से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात 10:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक युवक ने फोन कर इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद लोकेशन के आधार पर लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर के एक मकान में छापेमारी की गई। यहां से युवक को हिरासत में लिया गया। 23 साल के युवक को संयुक्त टीम ने लक्ष्मी नगर थाने में बैठाकर लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह एक डेटिंग एप पर एक युवती से बातचीत करता था। चैट के दौरान उसकी युवती से नोंकझोंक होने लगी। इस पर युवती ने कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो। अब दिल्ली में परमाणु हमला होगा और इसमें राष्ट्रपति भवन भी उड़ जाएगा।

युवक ने बताया कि उसे लगा कि पुलिस को इस बारे में बताना चाहिए तो उसने फोन कर दिया। पुलवामा हमले के बाद देश के हालात को देखते हुए जांच एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नही ले सकती थी, इसलिए युवक के रूम और मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं बीमारी की वजह से छात्र ने पुलिस को झूठी सूचना तो नहीं दी। यह भी संभव हो कि युवक चैट करने वाली युवती को सबक देना चाहता हो। पुलिस उस युवती का भी पता लगाने में जुटी है। इससे पहले गत 13 फरवरी को भी लक्ष्मीनगर से ही एक युवक ने फोन कर संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी थी। उक्त युवक भी अवसाद से ग्रसित निकला था।

यह दी थी धमकी

यह भी पढें   प्रचंड का यू-टर्न: एमाले समेत सभी कम्युनिस्ट दलों से एकता की अपील, 12 दिन पहले जताई थी असहमति

फोन करने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि एक युवती कह रही है- ‘तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं। जब दिल्ली पर न्यूक्लियर अटैक (परमाणु हमला) होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब पता चलेगा।’ यह फोन कॉल बुधवार रात करीब 10:30 बजे आई तो पूरा महकमा सन्न रह गया और सनसनी फैल गई।

युवक के फोन के बाद दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) व अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। इसके बाद तत्काल संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की गई। इस बाबत फोन करने वाले युवक से देर रात तक पूछताछ चली फिर उसे छोड़ दिया गया। अब जांच टीम उस युवती का पता लगाने में जुटी है, जिसने युवक को धमकी दी कि ‘तू जानता नहीं मैं कौन हूं।’

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने पर सहमति, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात

 

पुलिस को फोन करने वाले युवक के मुताबिक, ‘डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ पर चैटिंग के चलते एक युवक की एक युवती से तीखी बहस हो गई। इस पर युवती ने युवक को चैट पर खूब बेइज्जत किया  और धमकी दी- ‘तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं। जब दिल्ली पर न्यूक्लियर अटैक होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब पता चलेगा।’ चैट खत्म होते ही युवक ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को धमकी के बारे में बता दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 5 नवंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

यह भी पता चला है कि यह छात्र ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसॉर्डर (OSD) नाम की एक मनोवैज्ञानिक समस्या से ग्रसित है। उसका Institute of Human Behaviour and Allied Sciences (इहबास) अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।

ऐसे बिगड़ी बात
बताया जा रहा है कि यह युवक रात में एक डेटिंग ऐप पर इस युवती से चैटिंग कर रहा था। इसी दौरान दोनों में बहस होने लगी। इस पर युवती इस कदर भड़की कि उसने युवक के साथ राष्ट्रपति भवन पर भी हमले की धमकी दे डाली।

साभार दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com